Jaunpur News: विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रेम का पूरा में स्थित श्री बैकुंठ धाम मंदिर पर वृहस्पतिवार दोपहर में 2 बजे हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन कराया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष व विद्यालय प्रबन्धक दिनेश मिश्र द्वारा 21 किलो का घंटा मंदिर में चढ़ाया गया। वहीं थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बैकुंठ धाम मंदिर में स्थित हनुमान जी का दर्शन पूजन किये। अन्त में भगवान हनुमान जी की आरती करके महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में बाबा पांडेय प्रधान, ओम प्रकाश द्विवेदी, सौरभ मिश्र, संतोष मिश्रा, रघुवंश सिंह, योगेन्द्र दूबे, अरुण द्विवेदी ज्वाइंट सेक्रेटरी, नरेन्द्र दूबे जिला बांट माप अधिकारी, विद्यापति द्विवेदी, ओम नाथ दूबे, राकेश पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।







ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!