Jaunpur News: हरे पेड़ों की चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हरे पेड़ों की चोरी मामले में तीन गिरफ्तार


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोही जंगल से हरे और कीमती पेड़ों की हो रही चोरी के सम्बन्ध में थाना पुलिस ने वृहस्पतिवार को कार्यवाही करते हुये 3 को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही थी। वृहस्पतिवार को नितिन सिंह निवासी जमैथा, अभिषेक श्रीवास्तव निवासी राजपूत कालोनी, वैभव कृष्ण निवासी रामराज पट्टी शिवापार थाना लाइन बाजार को सखोही जंगल से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने इनके पास से पेड़ काटने वाली मशीन, मोबाइल, मोटा रस्सा व चिटबन्दी के दो सौ रूपये बरामद किया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!