Jaunpur News: मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं किये गये सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं किये गये सम्मानित


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के तहत शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमाई विद्यालय पहुंचे जिन्होंने प्रबंधक डॉ. आबिद खान से मुलाकात किया।

विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक डॉ. आबिद ने अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान नेताओं ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन और प्रगति की सराहना किया। वहीं श्री मेंहदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. आबिद खान द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान सत्र 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सिराज मेंहदी और अमीक जमाई द्वारा सम्मानित किया गया। री मेंहदी ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

019


——इनसेट——

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमाई ने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखेंगे। हर परिस्थिति में शिक्षा हासिल करना जरूरी है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन शिक्षा से कभी मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है जो आपको आपके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने पर भी चर्चा की गई। अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!