Jaunpur News: 72 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 72 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार



सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। नशा निरोधक कार्य बल (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) गाजीपुर व थाना सिकरारा की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात 72 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बरामद चार व दो पहिया वाहन के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह व थाना प्रभारी सिकरारा अखिलेश मौर्य के साथ उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला व विनोद सिंह की टीम ने मडियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर अरुआवा बाजार के पास से रात लगभग 11:50 बजे सूचना पर मडियाहूं की तरफ से आ रही एक कार को रोका उसमें तलाशी के दौरान दो बोरी में 72 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक सूरज यादव निवासी सरावां थाना मछलीशहर के साथ भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के महजूदा गांव के दो युवक राजेश सिंह व रमेश चंद्र चौहान पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!