Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री कार्य की डीएम ने की समीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  फार्मर रजिस्ट्री कार्य की डीएम ने की समीक्षा


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुये इसे शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विकास खण्डों के लिए नामित 21 सहायक विकास अधिकारी कृषि अपनी तहसील से समन्वय कर उपजिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खंड में अधिक फार्मर रजिस्ट्री पेंडेंसी वाले ग्राम पंचायतों को चिन्हित करते हुये अधिकारियों, कर्मचारियों को भेज कर फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप लगाकर एवं फोन करवाकर किसानों को कैंप में बुलाकर उनकी फार्मर रजिस्ट्री करायी जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजना एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों सहित सभी भूमिधारक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में अभी भी कुछ कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है जिसे शीघ्र पूरा करने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में की गयी समीक्षा में निर्देश दिये गये हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में अधिक संख्या में कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री शेष है, वहां विशेष कैंप लगाकर ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी विकास खंडों के लिए 21 नोडल अधिकारी और 6 तहसील नोडल नामित किए गए हैं जो अपने आवंटित विकास खंडों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर चिन्हित ग्राम पंचायतों में 6 अप्रैल से विशेष कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करायेंगे। पर्यवेक्षणी कार्य का दायित्व खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसील नोडल करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में आबादी क्षेत्र के निकट सार्वजनिक स्थलों पर कैंप आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक कृषक इन कैंपों में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी स्वयं गांवों में भ्रमणशील रहकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं। साथ ही कृषि विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी एडीओ (कृषि) तथा ग्राम स्तरीय कार्मिक क्षेत्रीय लेखपाल, प्राविधिक सहायक, एटीएम एवं बीटीएम प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से कैंप में उपस्थित रहकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त ग्राम सचिव, पंचायत सहायक भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उप निदेशक कृषि डा. वीबी द्विवेदी ने ग्राम पंचायतवार एवं विकास खंडवार ऐसे कृषकों की सूची उपलब्ध कराई है जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है। इस अवसर पर तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!