अनिल कश्यप
हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के विस्तार हेतु लगातार बैठक जारी हैं जिसके क्रम में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद सुबोध पाण्डेय के कार्यालय देवलोक कॉलोनी पर मीडिया प्रभारी के लिये मनुज मिश्रा का चयन किया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने मनुज जी को बधाई दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुबोध जी ने बताया यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो महासभा को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, मनु मिश्रा, हर्ष पाण्डेय, संदीप अवस्थी, मनोज मिश्रा, प्रियांशु पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद सुबोध पाण्डेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










