जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की हों, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रमिकों को संख्या बढ़ाए जिससे समय से कार्य पूर्ण किया जा सके। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 1 मई को श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान किया जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी से सहायक अभियंता करुणेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
.jpg)











