Jaunpur News: पुलिस लाइन में हुआ 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पुलिस लाइन में हुआ 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन


दीक्षांत परेड से पहले रिक्रूट आरक्षियों के लिये होता है यह आयोजन

अजय पाण्डेय
जौनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड से पहले रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत 'बड़ा खाना' नामक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करके उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना किया। साथ ही उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुये पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्य परायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
Jaunpur News: पुलिस लाइन में हुआ 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन


इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!