सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में कंपोज़िट विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल एवं खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह की प्रेरणा और निर्देशन में मंगलवार को नामांकन, अभिभावक सम्पर्क, स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर शिक्षक सुशील उपाध्याय, अरुंजय सिंह, आरके मौर्य, विद्याधर पाठक, लक्ष्मीशंकर यादव, सभाजीत यादव, सुनीता यादव अनुचर, आंगनबाड़ी आदि की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से कक्षा 1 में 10 बच्चों का नामांकन करते हुये रोली तिलक लगाया गया। साथ ही माल्यार्पण करके बैंड-बाजे से उनका स्वागत किया गया। मड़ाई का सीज़न होने के बावजूद अभिभावकों का भर पूर सहयोग प्राप्त हुआ।
.jpg)










