Jaunpur News: स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान



 

सुधीर सोनी

गोण्डा। जनपद में स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की जांच का एक विशेष चेकिंग अभियान 1 से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल upisvmp.com डिजाइन किया गया है तथा सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के उपरांत उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में एम आर जयपुरिया स्कूल गोंडा तथा एआईएमएस स्कूल गोंडा का इंस्पेक्शन किया गया।

इस दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों के लगे होने की जांच भी की गई। सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ वार्ता भी की गई तथा उन्हें सावधानी व सुरक्षित वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

इस दौरान विक्रांत वर्मा कनिष्ठ सहायक ने स्कूल वाहनों को ऑनबोर्ड करवाने तथा इंस्पेक्शन करवाने में सहयोग किया गया। जनपद के समस्त स्कूली वाहन संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लें तथा यदि सुरक्षा उपायों में कोई कमी हो तो उसे तत्काल पूर्ण करा लें जिससे निरीक्षण के समय कोई समस्या अथवा बाधा उत्पन्न ना होने पाये।



ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!