अजय पाण्डेय
जौनपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक शिवानंद भाई श्री महाराज का आगमन ऋषि योगा संस्थान गोसाई मंदिर उर्दू बाजार में हुआ जहां उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आगामी 22 से 29 अप्रैल तक नगर स्थित बी.आर.पी. इण्टर कालेज के मैदान में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री भागवत कथा होगा। प्रतिदिन भव्य भन्डारा का भी आयोजन होगा। शिवानंद जी ने उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने का निमंत्रण दिया। साथ ही बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे बी.आर.पी. इण्टर कालेज से सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहन से पूरे शहर भर में शोभा यात्रा निकला जायेगा।
इस अवसर पर सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सहकार भारती के जिला मंत्री व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, सखी वेल्फेयर ट्रस्ट की प्रीती गुप्ता, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, ज्योति गुप्ता, मधु गुप्ता, चेतना साहू, विभा गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, ममता साहू, किरन सिंह, नीतू गुप्ता, अंजू सिंह, रचना गुप्ता, तनुष्का साहू, मुस्कान सिंह, मीनू, सिप्रा द्विवेदी, आराधना सिंह, सीमा सहाय, माला वर्मा, संजीव चौरसिया पत्रकार, महेंद्र वर्मा, रचित साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रजनी साहू ने किया तो संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया।
.jpg)











