Jaunpur News: स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा


बिजली विभाग का किया घेराव, बढ़े बिल एवं अवैध वसूली का आरोप


बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शाहबड़ेपुर फीडर इलाके में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों महिलाओं ने बढ़ते बिजली बिल की शिकायत को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

Jaunpur News: स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि जब से उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से बिजली बिल लगातार बढ़कर आ रहा है जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हो गई हैं। उनका यह भी कहना है कि कुछ घरों में बिजली कनेक्शन न होने के बावजूद जबरन मीटर लगा दिए गए हैं। साथ ही महिलाओं ने विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कनेक्शन कटने के बाद उसे जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।

वहीं इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट मनोज गुप्ता ने कहा कि इस तरह की शिकायतें विभाग के संज्ञान में आई हैं और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पुराने बिल बकाया हैं, उनके वर्तमान बिल में वही राशि जुड़ने के कारण बिल ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 13 से 19 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और बिलिंग प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्पष्ट किया कि जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है।

वहीं गांव की महिलाओं ने विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जिप्सी स्मार्ट मीटर लगा है और बिल जमा करने के बाद भी ज्यादा बिल दे दिया रहा और कनेक्शन भी कट जा रहा है। हम लोग कई बार हीटर का चक्कर लगाना पड़ता है और गर्मी से परेशान होना पड़ा। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि घर पर बिजली का कनेक्शन नहीं है, उनके घर पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने तमाम महिलाओं ने पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो हम लोग धरना—प्रदर्शन पर बैठ जायेंगे।

इस अवसर पर रीता देवी, विजय प्रताप चौहान, बिंदु देवी, द्रौपदी देवी, गणेश चौहान, भवानी देवी, संध्या, कंचन देवी, मंजू, तेज बहादुर चौहान, कलावती, विद्या देवी, साहसी, काला, राजेंद्र चौहान, चंद्रकला चौहान, रविंद्र चौहान, लालजी चौहान, उषा देवी, मेला देवी, संगीता देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!