Jaunpur News: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जाता है विशेष ध्यान: आरसी यादव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जाता है विशेष ध्यान: आरसी यादव


बीडीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन


विनोद कुमार

चन्दवक, जौनपुर। डोभी क्षेत्र के इटहरा बरडीहा स्थित बी.डी.आर. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा मुस्कान सोनी (पुत्री रवि सेठ इटहरा) ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय के दो विद्यार्थियों प्रभात (पुत्र राजेश कुसुम्ही) और आलोक कहार (पुत्र महेश कुमार सतमेसरा) 90% अंक लाकर दोनों विद्यार्थियों ने ही द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा आकांक्षा (पुत्री महेंद्र कोइलारी) ने 85% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर विद्यालय की छात्रा आराध्या यादव (पुत्री सुनील यादव परसौना, आजमगढ़) ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रामजनम यादव एवं प्रधानाध्यापक रामनयन यादव ने छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के चेयरमैन डा. आरसी यादव ने कहा कि बी.डी.आर. पब्लिक स्कूल हर वर्ष नई सफलता प्राप्त कर रहा है जिसका श्रेय शिक्षकों के कठिन परिश्रम और क्षेत्रवासियों के सहयोग को जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है जहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय के उपप्रबंधक रामजीत यादव ने बताया कि विद्यालय का प्रबंधन और संचालन सीबीएसई बोर्ड में 30 वर्ष से भी अधिक कार्यरत बेहद कुशल और अनुभवी शिक्षाविदों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसकी बदौलत बीडीआर पब्लिक स्कूल अल्प समय में ही क्षेत्र में अपनी महत्त्वपूर्ण पहचान बनाने में सफल रहा है। क्षेत्र की जनता ने विद्यालय में जो विश्वास व्यक्त किया है विद्यालय उस पर खरा उतरा है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!