jaunpur news: अकिंचन फाउण्डेशन ने जिला कारापाल में लगाया निःशुल्क चिकित्सा कैम्प

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: अकिंचन फाउण्डेशन ने जिला कारापाल में लगाया निःशुल्क चिकित्सा कैम्प


होमियोपैथी पद्धति के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन को किया गया याद

जौनपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस पर अकिंचन फाउण्डेशन के प्रबंधक डा. अमरनाथ पाण्डेय ने जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी एवं कारापाल अजय कुमार की अध्यक्षता में जिला कारागार में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया। इस मौके पर कैम्प की शुरूआत जेल अधीक्षक एवं कारापाल ने डा. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करके किया। उक्त कैम्प होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया उ०प्र० इकाई ने आयोजित किया जहां प्रदेश उपाध्यक्ष डा० अमरनाथ पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक डा० अरुणेन्द्र पाण्डेय व कम्पाउण्डर श्याम मिश्रा उपस्थित रहे। कारागार में निरूद्ध बन्दियों में से लगभग 380 बन्दियों को चेचक से बचाव हेतु तथा मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, खुजली आदि के रक्षार्थ निःशुल्क दवाएं वितरित की गयीं।

कैम्प के समापन पर जेल अधीक्षक एवं कारापाल ने अकिंचन फाउण्डेशन के प्रबंधक डा. अमरनाथ पाण्डेय सहित अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बन्दियों को विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु होम्योपैथिक पद्धति के महत्व को बताया। वहीं जेल शिक्षक डॉ० ध्रुवराज योगी ने नशा मुक्ति की दस दिवसीय कार्यशाला की रूप—रेखा प्रस्तुत किया जिसमें आने वाले दिन में बन्दियों को कैसे योग के माध्यम से आयुर्वेद के माध्यम से नशा दूर करने के उपाय के बारे में बताया। अन्त में अवधेश मिश्र ने सभी संस्थाओं के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!