Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत



शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक होटल में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष का समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया जिससे पूरा वातावरण उत्साह और गरिमा से भर उठा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ. ज्ञान चंद्र प्रजापति, डॉ. गंगाधर चक्रवर्ती, संतोष प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जिलाध्यक्ष को विशाल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा रघुपति प्रजापति, राम भरत प्रजापति, महादेव प्रजापति, श्रीपति प्रजापति एवं राधेश्याम प्रजापति ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, मनोनीत सभासद सर्वेश चौरसिया, बीरेंद्र यादव, सबरहद के प्रधान मुकेश राजभर, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनोज चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी यादव ने किया जबकि आभार संतोष प्रजापति ने व्यक्त किया।

adsads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!