Jaunpur News: डीएम ने प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम ने प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण



जौनपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने शिया इण्टर कालेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से अनुपालन करें। सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा और कार्य के दौरान आ रही कठिनाई के संदर्भ में भी जानकारी की और निर्देशित किया कि मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर समस्या का समाधान, और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!