Jaunpur News: समयबद्ध उत्कृष्ट कार्य पर खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समयबद्ध उत्कृष्ट कार्य पर खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला सम्मानित



मो. शोहराब

जौनपुर। निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकलाश्रवण यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नगर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा 366 जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम भेंट कर प्रदान किया गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट ने श्री यादव के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं कार्य के प्रति समर्पण अन्य अधिकारियों के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना भी किया।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुये कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी टीम के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!