Jaunpur News: भगवान निषादराज जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भगवान निषादराज जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा


हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी, नगर में दिखेगा भक्ति एवं उल्लास का संगम

अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। भगवान निषाद राज जनसेवा समिति जोगियापुर के तत्वावधान में भगवान निषादराज के जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ जौनपुर जंक्शन (भंडरिया स्टेशन) से होगा। यहां से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जोगियापुर स्थित शास्त्री पुल के नीचे भगवान निषादराज मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में भगवान निषादराज और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद शामिल होंगे। इसके अलावा डॉ विनोद बिंद सांसद भदोही, लेखराज निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय, खुशबू निषाद नंद एमएमए स्वर्ण पदक विजेता मार्शल आर्ट, गीता बिंद सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, हरेराम साहनी अध्यक्ष निषाद समाज बलिया, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। सभी अतिथि शोभायात्रा के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है लेकिन इस वर्ष इसे और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। वहीं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार बिंद ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को विस्तृत जानकारी दे दी गई है और मंदिर परिसर की साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, आनंद निषाद, सभासद बच्चा, उपाध्यक्ष रमेश निषाद और मुकेश निषाद ने बताया कि इस शोभायात्रा में लगभग 20 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध कलाकार जैसे आरोही साहनी, प्रिया तिवारी, प्रदीप निषाद, दिनकर जोगी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। जोगियापुर क्षेत्र पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग चुका है और जनपद में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!