Jaunpur News: बदमाशों ने विद्युत विभाग के ठेकेदार पर की फायरिंग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  बदमाशों ने विद्युत विभाग के ठेकेदार पर की फायरिंग


बाल-बाल बचा ठेकेदार, जांच में जुटी पुलिस

4 दिन पहले टाइल्स टूटने को लेकर हुआ था विवाद


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के देवकली गांव मे उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर विद्युत विभाग के ठेकेदार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में ठेकेदार बाल-बाल बच गए और गोली बरामदे में रखी चौकी पर जा लगी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से एक खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि देवकली गांव निवासी उदय प्रताप यादव, जो झारखंड में विद्युत विभाग के ठेकेदार हैं, एक सप्ताह पूर्व ही घर आए थे। उनके मकान का प्रथम तल निर्माणाधीन है जहां टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। 4 दिन पहले टाइल्स टूटने को लेकर मिस्त्री से उनका विवाद हो गया था।



आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे टाइल मिस्त्री अपने साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचा और उदय प्रताप यादव को बाहर बुलाया। जैसे ही वह बरामदे में आए,एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन पर फायर कर दिया। अफरा-तफरी के बीच चली गोली चौकी पर जा लगी जिससे उनकी जान बच गई।बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे उदय प्रताप यादव ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!