Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

 


.

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला द्वारा नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री को बांधगांव निवासी पवन पुत्र जग्गू राजभर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुबाष चन्द्र व कांस्टेबल राम प्रवेश चौहान की टीम ने सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र स्थित भुसौड़ी पुलिया के पास आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!