Jaunpur News: पोषण किट का नियमित सेवन टीबी मरीजों के लिये संजीवनी: डा. अभिषेक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पोषण किट का नियमित सेवन टीबी मरीजों के लिये संजीवनी: डा. अभिषेक


सिंगरामऊ, जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को लगातार गति देते हुये सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संस्था मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर में संस्था द्वारा गोद लिये गये टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण किट वितरण के साथ टीबी मरीजों सहित अन्य लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान का वीडियो भी दिखाया गया। कार्यक्रम को डा. अभिषेक वर्मा चिकित्सा अधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगरामऊ ने कहा कि क्षय रोग से लड़ने के लिये केवल दवा ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण किट का नियमित सेवन संजीवनी के समान है जो आप सबके लिये संस्था की प्रबंधक/सचिव डा. अंजू सिंह द्वारा लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर वह हमेशा उपलब्ध है।

डिविजनल प्रबन्धक गोरखपुर महेन्द्र कुमार ने तकनीकी पहलुओं व फॉलो अप के महत्व पर  प्रकाश डाला तो तरुण कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बदलापुर ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। संस्था की संस्थापिका/सचिव डा. अंजू सिंह ने बताया कि समिति द्वारा गोद लिये गये मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करने एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग निभाते हुये टीबी मरीजों का नियमित रूप से फॉलो अप एवं पोषण पोटली उपलब्ध करने का कार्य संस्था कर रही है। उन्होंने टीबी मरीज के खोज के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवस अभियान की सराहना भी किया। इस अवसर पर संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव सिंह ने किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!