Jaunpur News: मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर 24 को

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। आध्यात्मिकता ही मानव एकता को मजबूती दे सकती है तथा मानव को मानव के निकट लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना सकी है। इसी मन्तव्य से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन सम्पूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुये बताया कि हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को 'मानव एकता दिवस' नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोन स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में रक्तदान करने के लिये जनपद के 43 ब्रांचों से प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरे जोश एवं उत्साह से श्रद्धालु भक्त रक्तदान करेंगे। मानव एकता दिवस के दिन जनपद के सभी ब्रांचों पर सत्संग का भी आयोजन होगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!