Jaunpur News: साहू कल्याण समिति ने नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं सांस्कृतिक संध्या का किया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  साहू कल्याण समिति ने नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं सांस्कृतिक संध्या का किया आयोजन



 

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं सांस्कृतिक संध्या समारोह किया गया। नगर के एक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय किशन साहू विधायक गाज़ीपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष साहू मुरारी लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासभा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंका साहू, संस्थाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं महामंत्री सिद्धार्थ साहू रहे।

दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुये समारोह में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, वहीं उज्जवल गुप्ता सहित अन्य कलाकारों ने अपनी आवाज से पूरे माहौल को ही बदल दिया। इसके अलावा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद आयोजन समिति ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पर राजेशराज गुप्ता सीए, नामित सभासद राहुल साहू, हरिओम गुप्ता, संतोष साहू सति तमाम लोगों का स्वागत अध्यक्ष डा. अतुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता एवं चंद्रशेखर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक घनश्याम गुप्ता, सह संयोजक आनंद साहू, सेवानिवृत्त डीजे लालचन्द गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त, विजय गुप्ता, सतीश चन्द्र गुप्ता, इं. रमेश चन्द्र गुप्ता, नीरज साहू, संतोष साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, योगेश साहू, विनोद साहू, कृष्ण गोपाल एडवोकेट, अनिल गुप्ता एडवोकेट, जियाराम साहू, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त, गोपी चंद्र साहू, प्रदीप जी, संजय गुप्ता, दीपक साहू, ओम प्रकाश साहू एडवोकेट, संतोष गुप्ता, लालजी गुप्ता, नन्हकऊ प्रसाद, पवन साहू बाबाजी, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, आशीष गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, डॉ. चंद्रसेन जी, रामकुमार गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, दिनेश गुप्ता, शैल साहू, राधिका देवी, अनु साहू, सोनी गुप्ता, विभा गुप्ता, रेनू बैंकर, प्रीति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!