Jaunpur News: बच्चों एवं बुद्धिजीवियों संग मनाया गया समाजवादी कुटिया का 6वां स्थापना दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  बच्चों एवं बुद्धिजीवियों संग मनाया गया समाजवादी कुटिया का 6वां स्थापना दिवस


ऋषि यादव ने 'धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव मेमोरियल इण्टरनेशनल एकेडमी एण्ड रिसर्च सेन्टर' निर्माण का लिया संकल्प


 

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जनपद के मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित समाजवादी कुटिया का 6वां स्थापना दिवस तमाम स्वयंसेवियों, शिक्षाविद्दों, अधिवक्ताओं, राजनीतिज्ञों के बीच मना जहां कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने 'धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव मेमोरियल इण्टरनेशनल एकेडमी एण्ड रिसर्च सेन्टर' जैसे संस्थान के लिये बहुत बड़ा संकल्प भी ले लिया। इस संकल्प से उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़ागड़ाहट से ऋषि यादव का आत्मबल और मजबूत कर दिया।



इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रेरित होकर मैंने कोरोना काल जैसे महामारी में कुटिया चलाने का संकल्प लिया था जो आज भी अनवरत चल रहा है। इसी तरह कुटिया के 6वें स्थापना दिवस पर उपरोक्त संस्थान के लिये यह संकल्प लिया हूं जिसमें तमाम लोगों ने संस्थान को चलाने में अपना सहयोग प्रदान करने का वादा भी किया है जिससे मेरा आत्मबल और मजबूत हो गया है।

वहीं मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि कोरोना काल से लगातार चल रही 'समाजवादी कुटिया' के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने 6वें स्थापना दिवस पर एक ऐसा संकल्प ले लिया है जो जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों के लिये शिक्षा जगत में संजीवनी का काम करेगा।



साथ ही लालगंज विधायक बेचई सरोज ने कहा कि कुटिया प्रांगण में बनेगा 'धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव मेमोरियल इण्टरनेशनल एकेडमी एण्ड रिसर्च सेन्टर' भी बनेगा जो उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जौनपुर का नाम राशन करेगा।

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी ने कहा कि समाजवादी कुटिया कोरोना काल से ही अति निर्धन एवं जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा के साथ ड्रेस, किताब, कापी, पेंसिल सहित पौष्टिक आहार के रूप में दूध, फल, बिस्किट आदि से सेवा कर रही है।

वहीं कुटिया में शिक्षा अर्जित करने वाले बच्चों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव (नेता जी) के साथ देश के तमाम महापुरूषों का जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि मनाने के साथ देश/समाज से सम्बन्धित विचारों को जीवन में कैसे चरितार्थ किया जाय, पर हम लोग कार्यक्रम करते रहते हैं। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने कहा कि उपरोक्त संकल्पित संस्थान एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, श्याम नारायण बिन्द, चन्द्रजीत यादव, महावीर यादव, रमापति जी, डा. दिलीप गौतम, अशोक यादव एडवोकेट, सुनील ठेकमा एडवोकेट, दिलीप पाठक, वीर बहादुर सिंह एडवोकेट, बरसातू राम सरोज एडवोकेट, सुहेल अंसारी एडवोकेट, राय साहब एडवोकेट, बालकृष्ण यादव एडवोकेट, रण बहादुर यादव एडवोकेट, डा. हरिनाथ यादव, प्रो. राज बहादुर, प्रो. रमेश जी, अभिषेक यादव, बिट्टू गाजीपुर, डॉ. अवनीश जी, डॉ. रघुवंश जी, डॉ. चन्द्रम्बुज कश्यप, नवनीत यादव एडवोकेट, अनिल यादव प्रधान, यादवेन्द्र यादव, अजय यादव साइकिल यात्री टाडा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर आये लोगों का स्वागत शिक्षक उमाशंकर जी एवं श्रीचन्द जी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम आयोजक ऋषि यादव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




होनहार छात्रा अंशिका को दी गयी साइकिल

कार्यक्रम में कुटिया की होनहार छात्रा अंशिका विश्वकर्मा को साइकिल प्रदान किया गया जिसे पाकर उसके चेहरे खुशी से खिल उठे। मंच पर छात्रा को साइकिल प्रदान करने वालों में सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी, समाजसेवी चन्द्रजीत यादव आदि प्रमुख रहे।





 

अनुभव को दिया गया 10 हजार का चेक

इस दौरान कुटिया द्वारा गोद लिये गये पहलवान अनुभव चौहान को 10 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। अनुभव को यह चेक मनो चिकित्सक डा. हरिनाथ यादव, सिकन्दर यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सहित अन्य अतिथियों ने दिया।






ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!