Jaunpur News: मारपीट में तीन लोग घायल

Aap Ki Ummid
follow us

 



शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत समैसा गांव में भू विवाद के चलते पट्टीदारों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समैसा गांव में शुक्रवार को भू विवाद के चलते पट्टीदारों में हुई मारपीट में 54 वर्षीय दल सिंगार पुत्र मेवा लाल, 32 वर्षीय अमोद कुमार पुत्र दल सिंगार व 18 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों से अमोद कुमार व आदर्श के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान भेज दिया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!