तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। सी.बी.एस.ई. कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकेडमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा और टॉपर्स को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया। विद्यालय की छात्रा सौम्या यादव ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनन्या ने 96.6%, अभय कुमार और हिमांशु ने 96.4%, आकांक्षा गिरी ने 96%, आस्था गुप्ता और सुचिता यादव ने 95.4%, आदित्य भारद्वाज ने 95.2%, शालिनी गुप्ता ने 95% तथा संगम यादव ने 94.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह एवं समन्वयक रवि सिंह ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कक्षा 10 के क्लास टीचर मनोज उपाध्याय, प्रशांत सिंह, हीरा मिश्रा, चंदन यादव, सुरेश गुप्ता एवं स्नेहांश शेखर सिंह ने भी विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुये उनके निरंतर प्रगति की कामना किया।
.jpg)










