जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई जहां चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत आने वाले गांवों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के सतत पर्यवेक्षण के क्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों में लंबित चकबंदी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया गया है। इनमें पौहा गांव में 55 वर्ष एवं बेलछा ग्राम में 46 वर्ष, मैदास पट्टी में 45 वर्ष, सिंहौली में 41 वर्ष, कैलावर में 29 वर्ष पुरानी तथा हरिबल्लभपुर में डेढ़ वर्ष पुरानी चकबंदी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसी तरह अन्य ग्राम जो चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत है, निरंतर प्रयास करते हुए शीघ्र अति शीघ्र इस कार्य को पूर्ण करायें। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्य में लगे अधिकारियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर उप संचालक चकबंदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpg)











