उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई बरसठी का हुआ पुनर्गठन
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के प्रांगण में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई बरसठी का पुनर्गठन हुआ जिसमें शिक्षक सन्तोष सिंह को ब्लाक अध्यक्ष व बेचन लाल को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनुज सिंह, मडियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह व जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया। अन्य पदाधिकारियों में रामसिंह, श्रीपाल सिंह, अरुण द्विवेदी संरक्षक, प्रमोद सिंह कोषाध्यक्ष पद पर सोमेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली, डॉ संदीप द्विवेदी, सरोज यादव उपाध्यक्ष पद पर मिथलेश चौधरी, मनीष सिंह, सर्वेश उपाध्याय, जटाशंकर यादव, अजीज अहमद, दीपक सिंह, नृपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, रामशंकर सिंह, लक्ष्मीशंकर यादव, मनोरमा देवी को संगठन मंत्री, सत्येंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, यशवंत सिंह को संयुक्त मंत्री, प्रेमचंद यादव को आडिटर चुना गया।
नवनिचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सन्तोष सिंह, जिला ऑडिटर डॉ अनुज सिंह, जिला संगठन मंत्री डॉ विशाल सहित जिले के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के सम्बन्ध में विकास खण्ड बरसठी के अध्यापकों से सीधा संवाद करते हुए अमित सिंह, राजेश सिंह व सन्तोष सिंह द्वारा टीईटी के मुद्दे पर किए जा रहे संघर्ष की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बरसठी सन्तोष सिंह व राकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक श्रीराम सिंह, गिरधारी लाल, अरविंद का सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
.jpg)










