Jaunpur News: अयोध्या के लिये बिहार से निकला स्केटिंग सवार रामकुमार बिन्द

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अयोध्या के लिये बिहार से निकला स्केटिंग सवार रामकुमार बिन्द


जौनपुर आगमन पर बताया— मथुरा एवं केदारनाथ भी जाऊंगा


अजय पाण्डेय

जौनपुर। स्केटिंग करते हुये बिहार से केदार नाथ यात्रा पर सड़क मार्ग से निकले हैं रामकुमार बिंद। जनपद आगमन पर हुई भेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वह बिहार के आरा से जौनपुर आये हैं जिनको यहां आने में कुल 6 दिन लगे हैं। पूछे जाने रामकुमार ने बताया कि यहां से अयोध्या जायेंगे जहां प्रभु रामचंद्र का दर्शन करने के बाद वह हम बृंदावन मथुरा जायेंगे। वहां बांके बिहारी का दर्शन करने के बाद केदारनाथ जी तक जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वह बिहार के आरा जनपद के उजियार टोला के बिन्द टोला निवासी सुधीर कुमार का पुत्र है। सहयोगी के रूप में अजीत कुमार पुत्र भदई प्रसाद साइकिल से चल रहा है जिस पर रसद सामग्री लगा हुआ था।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!