चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक सड़क दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस दिल्ली से बलिया जा रही थी। अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के पास सुबह के पांच बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से ट्रक के आगे खड़ी डीसीएम से टकराते हुए पास की एक गुमटी में जा घुसी।
हादसे के दौरान ट्रक के पास खड़े डीसीएम चालक सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी सुनील यादव पुत्र माता प्रसाद बस की मौत हो गई।
घटना में बस सवार बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा सुजानीपुर निवासी महेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद, नगरा थाना क्षेत्र के सारी बड़ागांव निवासी छोटेलाल यादव पुत्र संकर यादव, बांसडीह थाना क्षेत्र के राजागांव निवासी सुरेश यादव पुत्र भगवान दास, खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीन गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी राम मिलन और गाजियाबाद निवासी बस कंडक्टर वसीम पुत्र समशाद गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर निजी अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
.jpg)











