93.33% अंक पाकर विद्यालय की बनी टॉपर
विद्यालय के मेधावी बच्चे किये गये सम्मानित
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर (विशुनपुर) में स्थित सुमित्रा शिक्षण संस्थान की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मानवी सिंह ने 93.33% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बता दें कि मानवी सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के ग्राम बन्तेगांव की निवासी हैं। वह अपने ननिहाल विशुनपुर लेवरुआ में रहकर पढ़ाई करती हैं उनके नाना त्रिभुवन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय मानवी सिंह ने अपने नाना त्रिभुवन सिंह, विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षकों और गुरुजनों को दिया है। उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में अंश यादव ने 91.3%, मानवी सिंह 91% अंक पाकर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की बात करे तो शिवांश मिश्रा 86.6% अंक पाकर विद्यालय के टॉपर रहे तो वहीं रोशनी शर्मा 85.2% व अंश मौर्या 85% अंक पाकर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रों को बुलाकर उन्हें सम्मानित करके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मानवी नियमित रूप से विद्यालय आती थी और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही है। उन्होंने इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान पर भी जोर दिया। साथ ही आशा व्यक्त किया कि मानवी भविष्य में और भी मेहनत कर अपने जिले और विद्यालय का नाम ऊंचा करेगी।
.jpg)











