Jaunpur News: युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के अरसिया बाजार में एक युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में स्थानीय भुसौड़ी निवासी साजन पुत्र सुनील हरि ने आरोप लगाया कि वह स्थानीय निवासी राजू राजभर के यहाँ मिस्त्री का काम सीख रहा है। अरसिया बाजार चौराहे पर राजू राजभर और भोले चौरसिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान भोले चौरसिया पुत्र बहादुर चौरसिया, शिवाश चौरसिया पुत्र शंकर लाल चौरसिया, अकरम मियां पुत्र मुस्तफा समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसे लात-घूसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि उसने राजू राजभर के यहाँ काम नहीं छोड़ा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 3 आरोपित के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

adsads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!