Jaunpur News: रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 मई से

Aap Ki Ummid
follow us



तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रघुवीर स्वायत्त शासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला जौनपुर ने बीए, एमए एवं बीएड सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। महाविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 मई से प्रारंभ होगी। संबंधित परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बीए, एमए एवं बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 11 मई से प्रारंभ होगी जिसके लिए परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से भरा जाएगा। परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म 27 अप्रैल से 5 मई तक भरे जायेंगे। छात्र एवं छात्राएं परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के पश्चात् परीक्षा शुल्क एवं सत्यापन की प्रक्रिया कार्यालय से पूरी करा सकेंगे।

adsads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!