Jaunpur News: गौरव कॉस्मेटिक व शूज शोरूम का हुआ उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गौरव कॉस्मेटिक व शूज शोरूम का हुआ उद्घाटन

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पड़री बाजार में गौरव कॉस्मेटिक व शूज शोरूम का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के नेता अखिलेश सिंह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

शोरूम के संचालक चन्द्रभान पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी अमरीकन पटेल, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस शोरूम में ग्राहकों के लिए हर प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन, ब्रांडेड जूते-चप्पल, बच्चों के लिए स्कूल बैग, ड्रेस खेलकूद सामग्री एवं खिलौने से लेकर सभी सामान किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यहां ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ-साथ उचित मूल्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शोरूम के सभी स्टाफ शिक्षित एवं सभ्य हैं, जो ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे।

शैक्षिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया गया कि चन्द्रभान पटेल एवं उनकी पत्नी दोनों स्नातकोत्तर (एमए) हैं। उनकी पुत्री प्रियंका पटेल बीएससी करने के बाद प्रयागराज में सीबीएसईसी की तैयारी कर रही हैं, जबकि पुत्र गौरव पटेल बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह के साथ वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल यादव, ग्राम प्रधान विजय यादव, प्रधान राकेश पटेल, प्रबंधक शोभनाथ पटेल व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!