Jaunpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रार्थना को मिला शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रार्थना को मिला शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार


राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने लखनऊ में आयोजित समारोह में दी 1 लाख की सम्मान राशि

डोभी के बरहपुर गांव में छायी खुशी, शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

विनोद कुमार/अमित गुप्ता

चन्दवक, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की साहित्यिक योजना के अन्तर्गत जनपद के डोभी विकास खंड स्थित बरहपुर गांव की पुत्रवधू डा. प्रार्थना सिंह ने जिले का मान बढ़ा दिया। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें सम्मान स्वरूप 1 लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

डा. प्रार्थना सिंह वर्तमान में एफएए राजकीय पीजी कालेज महमूदाबाद सीतापुर में इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं। 22 मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व महामंत्री सीमा गुप्ता की उपस्थिति में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सिंह शर्मा और डा. हरिओम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डा. प्रार्थना के साहित्यिक व शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

डा. प्रार्थना की इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री गणेश राय पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीन सिंह, अवकाशप्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, अवकाशप्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, डा. सतीश चंद्र सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। ग्रामीणों का कहना है कि डा. प्रार्थना ने अपनी मेहनत से गांव और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!