Jaunpur News: डेढ़ माह बाद भी हमलावरों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डेढ़ माह बाद भी हमलावरों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी


मामला कम्प्यूटर आपरेटर को बच्ची के सामने पिटाई का

सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी मगर पुलिस पकड़ से दूर

पीड़ित ने न्याय न मिलने पर उठाये सवाल

अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के खुटहन में तैनात पुलिस विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर की दबंगों द्वारा बच्ची के सामने बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिससे “चिराग तले अंधेरा” वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है।

बता दें कि अजय राजभर पुत्र स्व. हरिहर प्रसाद निवासी ग्राम बनगांव थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर वर्तमान में खुटहन थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ शाहगंज कस्बे की नई सुबह गली बस स्टॉप के पीछे रहते हैं। पीड़ित के अनुसार बीते 26 जनवरी की रात लगभग 8:15 बजे वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर गली में टहल रहे थे। इसी दौरान नई सुबह अस्पताल के सामने से मेन रोड की ओर जा रहे आरोपी ने उन्हें देखकर अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर दबंग ने गाली-गलौज शुरू देते हुये अपने एक अन्य साथी को बुलाकर तीनों ने मिलकर अजय पर हमला कर दिया।

बताया गया कि उस समय अजय अपनी बच्ची को गोद में लिये हुये थे। मारपीट के दौरान बच्ची उनके हाथ से गिरकर रोने लगी। पीड़ित ने बच्ची को बचाने के लिये उसे अपने शरीर से ढंक लिया लेकिन हमलावर लगातार लात-घूंसे और हाथों से मारते रहे। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने बताया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं तो हमलावर और उग्र हो गये जो जानमाल की धमकी देने लगे।

आरोप है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति ने बाइक से नुकीली लोहे की रॉड लाकर सिर पर वार करने का प्रयास किया लेकिन ढलान के कारण वह फिसल गया जिससे वार जमीन पर लग गया। इसके बाद किसी ठोस वस्तु से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे अजय राजभर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये। पीड़ित के शोर मचाने पर गली निवासी अश्वनी यादव मौके पर पहुंचे जिन्हें आता देख हमलावर गाली-गलौज के साथ जानमाल की धमकी देते हुये बाइक से दादर पुल की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

मुकदमा तो दर्ज मगर गिरफ्तारी नहीं, आखिर क्यों?

पीड़ित का कहना है कि घटना के 4 दिन बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विभागीय कर्मचारी को न्याय नहीं तो आमजन का क्या?

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि जब पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आम लोगों को न्याय मिलना कितना कठिन होगा? स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करके कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।

क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक से सम्पर्क का प्रयास असफल

इस बाबत जब क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक शाहगंज केके सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो दोनों मोबाइल रिसीव नहीं हुये।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!