प्रधानाचार्य सहित सभी अनुदेशक, स्टाफकर्मी ने नाम आंखों से दी विदाई
अजय पाण्डेय/अजय विश्वकर्मा
जौनपुर। राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक पारसनाथ सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष पाल ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर कार्यदेशक जी को सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम में पारसनाथ जी के साथ आये उनके सपरिवार को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यदेशक मुन्ना लाल जी, आफताब अहमद खान, फरहत रजा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के पुष्पेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमार, सुनील गुप्ता, देवेश यादव, शशिकांत सिंघानी, हेमराज गौतम, आशीष सिंह, सुप्रिया राय, दिनेश राजभर, अमित सिंह, संदीप यादव, अभिनव सिंह, अनिल यादव, किरन, वैशाली, अर्चना, एकता, नागेश्वरी पटेल, राम प्रवेश, अनुराग, प्रीति मौर्य, पवन, मनोज सिंह, अमित गौतम, अजीत, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक अजय यादव ने किया।
.jpg)









