Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर चेतना के कार्यक्रम में खूब जमकर उड़े अबीर—गुलाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर चेतना के कार्यक्रम में खूब जमकर उड़े अबीर—गुलाल


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने किया जहां सचिव वंशिका सिंह ने संस्था की सदस्यों सहित अतिथियों का अबीर—गुलाल लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख एवं वंशिका सिंह ने संयुक्त रूप से किया। गणेश वन्दना से शुरू हुये कार्यक्रम में राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी से सभी उपस्थित लोग भाव—विभोर हो गये। झांकी में ब्रज की होली की झलक देखने को मिली। 

इसके पश्चात बच्चों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। जेजे विंग चेयर परसन मायरा सिंह, समृद्ध शर्मा, वंशिका, ज्ञानेश्वरी, जान्हवी कश्यप ने नृत्य कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। समारोह में मनोरंजन खेलों का आयोजन हु‌आ जिसमें संगीता सेठ, प्रदीप सेठ, रजनी साहू, रोशनी केसरवानी विजेता बने। कार्यकम का विशेष आकर्षण पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी, संगीता सेठ का समूह नृत्य रहा जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का दूसरा समूह नृत्य अध्यक्ष सरला महेश्वरी, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह, ममता कश्यप, ज्ञानेश्वरी गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। अन्त में एलजीबी टीम ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया जिसके साथ एक—दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गयी। साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारा एवं एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!