Jaunpur News: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न





जिलाध्यक्ष संजीव साहू सहित पूरी टीम को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी शपथ

संगठन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है: श्रवण जायसवाल

जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह बीती रात धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसका उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने दीप प्रवज्ज्वलित करके किया। इसके बाद नवचयनित जिलाध्यक्ष संजीव साहू की अगुवाई में सभी नवचयनित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही श्री जायसवाल ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है। इस दिशा में हमारा एक—एक पदाधिकारी सदैव कार्य करता रहेगा। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा. आलोक यादव हड्डी रोग विशेषज्ञ ने प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, जिलाध्यक्ष संजीव साहू सहित पूरी टीम को बधाई देते हुये ऐसे कार्य की सराहना किया।

वहीं नवचयनित जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि मैं पूर्व में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुका हूं। ठीक उसी प्रकार हार—जीत का बगैर परवाह किये सदैव संघर्ष करता रहूंगा। प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री अनवारूल हक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर मोदनवाल ने समस्त पदाधिकारियों, अतिथियों एवं व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर प्रमुख उद्योगपति/अग्रहरि समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, साहू समाज के जिलाध्यक्ष अनिल साहू एवं चौकियां धाम के महंत विवेकानन्द पण्डा को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अब्दुल रहमान ने सभी अतिथियों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

कार्यक्रम में नाच—गाना, गीत—संगीत, काव्य पाठ के माध्यम से व्यापारियों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल सहित गले लगाकर शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, गगन जायसवाल, शेखर साहू, सुनील चौरसिया, डा. आशुतोष जायसवाल, शकील अहमद, अवधेश श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, शकील मुमताज, अचल साहू, गणेश साहू, राम गोविन्द साहू, राजन बैंकर, टोनी जायसवाल, पप्पू सोनकर, सुबोध बरनवाल, रियाजुद्दीन अल्वी, अमित निगम, रूपेश गुप्ता, शिराज अहमद, संजय यादव सहित तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!