Jaunpur news: मनरेगा कर्मचारियों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news:  मनरेगा कर्मचारियों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अन्तर्गत कार्यरत समस्त मनरेगा कर्मियों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंगलवार को खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रजनीश मिश्र ने नेतृत्व करते हुए बताया कि ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक के साथ ही मेरा भी मानदेय लगभग पिछले 6 माह से बकाया है। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि हम लोगों से मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य भी लिया जाता है परन्तु समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला महामंत्री डॉ. श्याम शंकर मिश्र ने भी कहा कि हमारे ब्लॉक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक सहित 54 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं जिनको मनरेगा के अतिरिक्त भी कोई कार्य जब कोई कर्मचारी करने को तैयार नहीं होता है तो वह ग्राम रोजगार सेवकों को सौंपा जाता है। पिछले जुलाई माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि हमारे संविधान के अनुच्छेद-21 में वर्णित जीवन के अधिकार के अंतर्गत मानदेय नहीं तो कार्य नहीं किये जाने विषयक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज के माध्यम से जिलाधिकारी जौनपुर, मुख्य विकास अधिकारी व उपायुक्त मनरेगा जौनपुर को सौंपा जा रहा है।

उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एक मत से आवाज दिया कि समय से मानदेय नहीं मिलता तो हम लोग आगे आन्दोलन करने के लिए बाध्य हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान साजन कुमार (एकाउन्टेन्ट), विनोद तिवारी, रघुवंश मणि, दिनेश मिश्र, अनिल यादव, संतोष पाण्डेय, कैलाश, अशोक कुमार, राम आसरे सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!