डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरपतहां पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक मो. जियाउद्दीन अंसारी, शैलेश सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव तथा महिला कांस्टेबल सविता द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चार महिला समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्र उपाध्याय, कल्पनाथ प्रजापति, कपिल प्रजापति, महेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, कमलेश, श्रीमती शोभा, सुमन देवी, संगीता, श्रीदेवी निवासी कोटिया कम्मरपुर तथा उमेश लोना, पंकज लोना और गुलशन लोना निवासी अतरडीहा शामिल हैं।
.jpg)






