Jaunpur News: बदलापुर विधायक ने सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  बदलापुर विधायक ने सड़क परियोजना का किया शिलान्यास



पंकज बिन्द

महाराजगंज, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के पुरालाल-गद्दोपुर-बैहारी से बक्शा लोहिंदा बंधवा मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। 9.5 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर कुल 16 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, शनि शुक्ला, लवकुश सिंह, आनंद उपाध्याय, राजकुमार पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय, प्रयास उपाध्याय, रत्नेश सिंह, फूलचंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र सरोज, राकेश मौर्य, पुनीता विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता, राम सिंह, निर्भय सिंह, रामजीत वर्मा, सतीश सिंह, वीरेंद्र मौर्य, पवन पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।


adsads
ads

ads

ads

ads



ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!