Jaunpur news: जौनपुर—अयोध्या मार्ग पर पानी बहने से दुर्घटना बढ़ी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: जौनपुर—अयोध्या मार्ग पर पानी बहने से दुर्घटना बढ़ी




अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत

पुलिस ने पानी बहाने वालों को रोकने का दिया निर्देश

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जौनपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुत्तूपुर के पास एक वाहन एजेंसी द्वारा सड़क पर लगातार पानी बहाने से दुर्घटनाएं बढ़ गई थी जिसको लेकर समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सबको सड़क पर पानी न बहाने निर्देश दिया जिससे एजेंसी में वाहनों की धुलाई बंद हो गई।

जौनपुर—अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर कुत्तूपुर के पास स्थित वाहन एजेंसी के सामने महीनों से लगातार वाहनों के धुलाई का पानी बहाया जा रहा था जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गये। सड़के उखड़ गई और आये दिन वाहन दुर्घटना होने लगी। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा जिसको गंभीरता से लेते हुए एडवोकेट समाजसेवी अजय कृष्ण यादव बबलू सारंग निवासी जर्रो मल्हनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य को पत्र के माध्यम से शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने कई जिम्मेदार विभागों से और आईजीआरएस के माध्यम से जानकारी मांगी कि किस अधिकार से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पानी बहाया जा रहा है। इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं बढी हैं। क्यों न सब दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिया जाय। इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया और जिला मुख्यालय पर उन्होंने इसके पानी को तत्काल रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने पहुंचकर एजेंसी द्वारा वाहनों की धुलाई को तत्काल रोकने का निर्देश देते हुये कहा कि सड़कों पर पानी न बहाया जाय।

इस बारे में थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि सड़क पर पानी वाले बहाने वालों को सख्त हिदायत दिया कि रोड पर कोई पानी न बहाये। अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। सड़क पर पानी बहाने अतिक्रमण करने वाले कुत्तूपुर से सिद्दीकपुर तक सभी को रोक लगाने की हिदायत दी गई है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!