Jaunpur news: कुटीर पीजी कालेज चक्के में कला यात्रा एवं शैक्षिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur news: कुटीर पीजी कालेज चक्के में कला यात्रा एवं शैक्षिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शिक्षा संकाय द्वारा शुक्रवार को कला यात्रा एवं शैक्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डा. बलराम सिंह ने बताया कि ज्ञान हमारे जीवन में परिष्कृत होकर आता है। लाल एवं हरे रंग का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि डा. विजय चतुर्वेदी ने सत्यम शिवम सुन्दर पर प्रकाश डाला तो पूर्व प्राचार्य डा. कृष्णदेव चौबे ने "विद्या ददाति विनयं" पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। 

महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. अजयेन्द्र दुबे ने नाद एवं बिंदु पुत्र को रेखांकित करते हुये कला यात्रा पर चर्चा किया और कहा कि बोलती तस्वीर अपने आप में सुंदर कला का उदाहरण है। प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय ने आयोजक मण्डल को साधुवाद देते हुये निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के होने का जिक्र किया। आभार ज्ञापन विभाग प्रभारी डॉ सीवी पाठक ने किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पूज्य संस्थापक के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन तथा अतिथियों द्वारा कला प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस अवसर पर डा. योगेश पाठक, डा. पूनम सिंह, डा. रामेश्वर नाथ मिश्र, डा. अनुज शुक्ल, डा. सतीश, डा. रंजीत राही, वाचस्पति त्रिपाठी, डा. प्रेमचन्द, डा. चन्दन सोनकर, डा. प्रियंका, अनामिका शुक्ल, उपेन्द्र, हितेन्द्र दुबे, अतुल पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र, राकेश कश्यप समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. नीता तिवारी ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!