- रंगों की खुशियां और इबादत की रौनक साथ-साथ, मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील
खेतासराय, जौनपुर। रंगों की उमंग और इबादत की रौनक के बीच होली व रमजान के पावन अवसर पर पत्रकार मोहम्मद अरशद ने क्षेत्रवासियों को एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारे समाज की असली पहचान है। यही परंपरा हमें हर पर्व को मिल-जुलकर मनाने की प्रेरणा देती है।
अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली जहां आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, वहीं रमजान आत्मसंयम, इबादत, सब्र व जरूरतमंदों की मदद का महीना है।
उन्होंने अपील किया कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए, परंपरागत तरीके से और शांति के साथ त्योहार मनाएं। त्योहारों की असली खूबसूरती तब है जब समाज के सभी वर्ग मिलकर खुशियां बांटें व भाईचारे की मिसाल कायम करें।
श्री अरशद ने युवाओं से विशेष रूप से कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक संदेशों से सावधान रहें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासी हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रेम, सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए दोनों पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।
.jpg)







