Jaunpur News: दबंगों के हौंसले बुलन्द: गर्भवती महिला एवं विकलांगों को कुल्हाड़ी से पीटा, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: दबंगों के हौंसले बुलन्द: गर्भवती महिला एवं विकलांगों को कुल्हाड़ी से पीटा, पुलिस पर उठ रहे सवाल

 

अतुल राय/बीके सिंह

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरुहूरपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के दबंगों ने आपसी विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों में दो विकलांग, एक दिव्यांग और एक 7 माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दबंगों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी के वार से कई लोग गम्भीर रूप से लहूलुहान हो गये। सभी घायलों का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। "जहां सरकार महिला सुरक्षा और दिव्यांगों के अधिकारों की बात करती है, वहीं 7 माह की गर्भवती और विकलांगों को पीटने वालों पर पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।"

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल

हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी जलालपुर पुलिस ने अभी तक पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित महिलाओं और घायलों को थाने से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

पीड़ितों का आरोप

पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रही है।

वर्तमान स्थिति

पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!