Jaunpur News: लम्बित मानदेय का भुगतान न होने पर मनरेगा कर्मचारीयों में उबाल

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: लम्बित मानदेय का भुगतान न होने पर मनरेगा कर्मचारीयों में उबाल

8 माह से मानदेय न मिलने से दीपावली—होली रही फीकी

राकेश शर्मा

खेतासरण, जौनपुर। 8 महीने से वेतन न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों ने शनिवार को सोंधी ब्लाक कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि समय रहते मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

पिछले 8 महीनों से लंबित मानदेय न मिलने से विकास खंड शाहगंज के प्रांगण में "मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश" के आह्वान पर मनरेगा कर्मचारियों तथा ग्राम रोजगार सेवक/तकनीकी सहायक/लेखा सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर/अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदि ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निपेद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमोद सिंह (सहायक विकास अधिकारी) को लंबित मानदेय भुगतान करने से संबंधित ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन देते हुए निपेद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हम मनरेगा कर्मचारी सभी विभागीय कार्यों  को सुचारू रूप से संपादित करते हुए अतिरिक्त विभागों के भी कार्य संपन्न करते हैं लेकिन हम लोगों का मानदेय 8 माह से लंबित है। पीछे दीपावली और अब होली जैसे महापर्व पर भी हम लोगों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया जिससे हम लोगों का त्योहार फीका रह गया और हम कर्मचारियों के सामने भुखमरी की जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम अपनी बात शासन स्तर तक पहुंचाने हेतु आज यह ज्ञापन सौंप रहे हैं। अगर समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो हम मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर निशानाथ, उमाकांत यादव, सुरेश, पिंटू कुमार, राम लवट यादव, शिखा सिंह, साधना यादव, रमेश कुमार, विनोद कुमार, आरती देवी, कुसुम सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!