सपा कार्यालय पर सपाजनों ने खेली पुष्पा वर्षा की होली
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में मासिक बैठक कर फूलों की होली खेली गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनके मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता सजक प्रहरी के रूप में बूथों पर मुस्तैद रहे। अपने मतदाताओं की रक्षा,सुरक्षा की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है, क्योंकि वोट ही असली हथियार है।
वहीं नीरज पहलवान ने कहा कि सतरंगों को एक रंग में मिलाकर मानवता हर इंसान में होनी चाहिए, ऐसा संदेश देती है होली। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, आजाद कुरैशी, सुरेश यादव, लुकमान अहमद, आरती महाजन, रामेश्वर, भगवती सरोज, सुभाष यादव, गुड्डू चौहान, सोनू पांडेय, धर्मेंद्र गौतम, रामराज राजभर, मुन्ना यादव, रमेश यादव जालिम सिंह, नीरज कुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव पवन मंडल ने किया।
.jpg)







