Jaunpur News: जौनपुर पहुंची गोमती जीवन यात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर पहुंची गोमती जीवन यात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत




यात्रा का उद्देश्य नदी के प्रति लोगों को जागरूक करना: शतरूद्र प्रताप

अमित सिंह

जौनपुर। गोमती नदी के लिए बीते 15 फरवरी से गोमती उद्गम स्थल से निकली "गोमती जीवन यात्रा" रविवार को 22वें दिन जौनपुर पहुंची। यात्रा का नेतृव कर रहे यूथ इन एक्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरुद्र प्रताप का स्वागत जिले की सीमा पर सिंगरामऊ में एडवोकेट धीरेंद्र सिंह ने किया। इसके बाद गोमती नदी के तट पर बसे गांव मेढ़ा में नदी संगोष्ठी हुई जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि शतरूद्र प्रताप रहे। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संयोजन भाजपा नेता राजवीर सिंह राजा ने किया।

इस दौरान शतरूद्र प्रताप ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नदी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके बाद मल्हनी क्षेत्र के नरौली ग्राम में नदी पूजन और संगोष्ठी का कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व समाजसेवी और माँ दुर्गा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक सूर्यांश सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह डब्बू, नवीन सिंह, जय सिंह, रविन्द्र यादव ग्राम प्रधान नरौली, संजीव सिंह, मनीष सिंह, दीनानाथ चतुर्वेदी, शशिधर चतुर्वेदी, प्रभाकर पांडेय, भोला नाथ निसाद, हंसराज निषाद, काटू निसाद, रामसकल निसाद, रमेश कुमार, उमेन्द्र यादव, मिठाई लाल यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि यात्रा दूसरे दिन जौनपुर नगर में प्रवेश करेगी। इसके साथ ही 10 मार्च तक जौनपुर के केराकत, डोभी होते हुए 11 को गाजीपुर बनारस जिले में प्रवेश करेगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!