Jaunpur News: स्टेशन मिल चौराहे पर समाजसेवी डा. दिलीप पर जानलेवा हमला

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्टेशन मिल चौराहे पर समाजसेवी डा. दिलीप पर जानलेवा हमला


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से बची जान

चौकियां धाम, जौनपुर। भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास मिल चौराहा क्षेत्र में बीती शाम उस समय हड़कम्प मच गया जब मिशन जिन्दगी फ़ाउंडेशन के संस्थापक और प्रख्यात समाजसेवी डा. दिलीप तिवारी पर कुछ हमलावरों ने धावा बोल दिया। नगर के सिपाह मोहल्ले के निवासी डा. तिवारी के अनुसार बीती रात जब वह स्टेशन मिल चौराहे के पास मौजूद थे तभी दो दर्जन से अधिक की संख्या में आये अराजक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। 

हमलावरों की बड़ी तादाद को देखते हुये मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि वहां मौजूद डा. तिवारी के समर्थकों ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुये बीच-बचाव किया जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और पुलिस बल के साथ सक्रियता दिखायी। पीड़ित पक्ष की ओर से हमलावरों के खिलाफ पुलिस को लिखित पत्र दिया गया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता देखते हुये आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर शहर कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गयी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!